हनुमान जन्मोत्सव को लेकर कार्यकर्ताओं की मीटिंग आयोजित

विनोद स्वामी
मुकुंदगढ़ (नवयत्न)। डूंडलोद के कंवरपुरा बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर सत्यनारायण भगवान मंदिर मे शंकर लाल मिश्रा की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की मीटिंग आयोजित हुई। हनुमान जन्मोत्सव को बालाजी मंदिर मे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमे 1 अप्रैल को निशान ओर कलश यात्रा निकलेगी जो की सत्यनारायण मंदिर से कंवरपुरा मंदिर पंहुचेगी, 2 अप्रैल को बाबा की ज्योत, झांकी, महा आरती एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा। कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने मे लगे हुए है। इस अवसर पर जगदीश पूनिया, सुरेश पूनिया, नंदलाल खंडेलवाल, प्रद्युम्न खंडेलवाल, बसंत कनोरिया, सुरेश नुआवाला, सुभाष टेलर, विनोद कौशिक, उमाशंकर शर्मा, राधेश्याम सैनी, गोविंद स्वामी,सीताराम सैनी,मुकेश भार्गव, ताराचंद कालेर, अजय मिश्रा सहित बड़ी संख्या मे गणमान्यजन उपस्तिथ रहे।

You might also like