नगर पालिका चुनावों की मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्य शुरू

श्रवण सारस्वत

रीगस (नवयत्न ) । निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर रींगस नगर पालिका के वार्डों के परिसीमन के बाद मतदाता सूचियों का पूनरीक्षण कार्य सोमवार से शुरू हो गया। मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य को लेकर उपखण्ड अधिकारी बृजेश कुमार गुप्ता ने नगर पालिका के सभागार में रींगस के बीएलओ की बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये। इस प्रक्रिया के तहत मतदाताओं का सत्यापन और अंगतन किया जा रहा है। नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में उपखण्ड अधिकारी को सभी वार्ड के बीएलओ की ओर से मतदाता सूचिया भेंट की गई। इन सूचियों की अब वार्ड अनुसार गहनता से मतदाताओं की जांच की जायेगी। ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। समय पर इन त्रुटियो का सुधार किया जा सकेगा। प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 13 अप्रैल को वार्डवार मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया जायेगा। इसके बाद 14 अप्रैल से 27 अप्रैल तक आमजन अपनी आपत्तिया निस्तारण के लिए पेश कर सकेंगे। निर्धारित समयावधि में प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद अतिम मतदाता सूचिया जारी कर दी जायेंगी। जानकारी में सामने आया है कि नगर पालिका चुनावों में विधान सभा के अनुसार 16 बूथों की वोटर लिस्ट को 35 वार्डों में विभाजित किया जा रहा है। जिसकी चैक लिस्ट की प्रगणकों से वार्डअनुसार सत्यापन करवाया गया।

You might also like