सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के विरोध में निकाली आक्रोश रैली
निसं
लोसल (नवयत्न )। प्रस्तावित यूजीसी बिल को लेकर सोमवार को सवर्ण समाज ने आक्रोश रैली निकाली। सवर्ण समाज के लोगों ने प्रमुख मार्गों से आक्रोश रैली निकाली और केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रैली निकाली जाने से पहले गढ चौक में प्रतिनिधियों सम्बोधित किया और कहा कि जब तक इस बिल की विसंगतियों को दूर नहीं किया जाता अथवा वापस नहीं लिया जाता तब तक आन्दोलन नहीं रूकेगा।यह प्रस्तावित यूजीसी बिल सवर्ण समाज के लोगों के हितों के साथ कुठाराघात है। यह बिल शैक्षणिक ढांचे को प्रभावित करेगा। सवर्ण समाज के युवाओं के साथ खिलवाड़ है।गढ़ चौक से फिर यह आक्रोश रैली मुख्य बाजार होते हुए बस स्टैंड पर पहुंची। इसके बाद सरकार के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।