सीएमएचओ ने ह्यूमन एल्ब्यूमिन इंजेक्शन गायब होने के मामले में आरोपी डायलिसिस टेक्नीशियन को हटाने के दिए निर्देश
मेल और फीमेल दोनों वार्ड प्रभारी का चार्ज बदला
जय जांगिड़
झुंझुनूं (नवयत्न)। जिला अस्पताल नवलगढ़ में ह्यूमन एल्ब्यूमिन इंजेक्शन गायब होने के मामले में सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी संविदा कर्मी डायलिसिस टेक्नीशियन देवेंद्र की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश पीएमओ को दिए हैं। इस मामले लापरवाही बरतने पर स्टोर प्रभारी और वार्ड प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही फीमेल और मेल दोनों वार्ड प्रभारी का चार्ज बदल दिया गया है। सीएमएचओ एवं निःशुल्क दवा योजना के नोडल अधिकारी डॉ छोटेलाल गुर्जर ने कि नवलगढ़ जिला अस्पताल में हुई घटना कोई आम घटना नहीं। इसमें जिस जिस स्तर पर लापरवाही हुई है सबके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस की जांच चल रही है जैसे ही पुलिस जांच में दोषी मिलेगा संबधित से रिकवरी की जायेगी। उन्होंने बताया कि ऐसी घटना कि पुनरावृत्ति नहीं हो इसके लिए योजना के क्रियान्वयन से जुड़े सभी अधिकारियों कर्मचारियों की जिम्मेदारी फिक्स की जायेगी। उन्होंने बताया कि घटना की पूरी तथ्यात्मक रिपोर्ट निदेशालय भेजी गई निदेशालय के निर्देश पर आगामी कार्यवाही की जाएगी।