रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर रोडवेज डिपो के आगे एकदिवसीय धरना दिया

गजेंद्र सिंह
सरदारशहर (नवयत्न)।  रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर रोडवेज डिपो के आगे एकदिवसीय धरना दिया। इस अवसर पर सरदारशहर आगार के भारतीय मजदूर संघ शाखा के अध्यक्ष रतन सिंह की अध्यक्षता में 14 सूत्री मांगों को लेकर मुख्य प्रबंधक विक्रमसिंह सोलंकी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर धरने पर बैठे रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष रतनसिंह ने बताया कि हमारी 14 सूत्री मांगे हैं जिनमें फेडरेशन के कार्यकर्ताओ एवं निगम कर्मचारियों के साथ की जा रही अनुसूचित श्रम अभ्यास की कार्रवाई पर तुरंत रोक लगाते हुए उचित कार्रवाई करना। निगम में अनुकंपा नियुक्ति में सहायक यातायात निरीक्षक की सीधी भर्ती की गई है जिनमें कई सहायक यातायात निरीक्षकों के दस्तावेजों में फर्जी डिग्री या सामान्य डिग्री से नियुक्ति लेने की शिकायत प्राप्त हुई है उनकी जांच एसओजी से करवाई जाए। निगम में कार्यरत चालकों के प्रमोशन चैनल के लिए निगम मंडल द्वारा सहायक यातायात निरीक्षक के पद पर पदोन्नति करने का निर्णय किया गया है अतः चालकों की पदोन्नति के लिए आदेश जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि हमारी इस प्रकार की 14 सूत्री मांगे हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया गया तो आगामी समय में जयपुर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर रतनसिंह, रणजीतसिंह, राकेश माली, ओंकारसिंह, करणीदान, गणेश नाथ, संजय कुमार, रणजीत सिंह शेखावत, अनूपसिंह, सुल्तानसिंह, दामोदर लाल, जसविंदर सिंह, गुरुचरण सिंह, विजय कुमार, मनपाल सिंह आदि रोडवेज के कर्मचारी उपस्थित रहे।

You might also like