25 पेटी अवैध देशी शराब सहित फॉर्च्यूनर गाड़ी जब्त
निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो जनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से फॉर्च्यूनर गाड़ी एवं 25 पेट्टी देशी शराब की जब्त कर बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से फरार हो गया। थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में एएसपी देवेन्द्र सिंह राजावत, डीएसपी जुल्फीकार अली के सुपरविजन में अवैध शराब बैचने वाले एवं परिवहन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। थानाधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। थानाधिकारी ने बताया कि टीम ने मंगलवार देर रात्री को एएसआई कल्याण सिंह मय जाब्ता द्वारा जसरापुर के पीपली चौराहा पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान जसरापुर की तरफ से एक सफेद रंग की फोरच्यूनर गाडी जसरापुर की साईड से आती दिखाई दी। गाड़ी को आता देख कर एएसआई कल्याण सिंह ने बैरिगेट लगाकर रोकने का प्रयास किया गया तो गाडी चालक ने पुलिस की गाड़ी को देख कर तेजगति से चलाते हुए सरकारी गाडी जीप के टक्कर मार कर गाडी को लोयल की तरफ भगा ले गया। गाड़ी की टक्कर लगने से जीप के आगे का बाई तरफ का टायर फट गया व सरकारी गाडी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने गाड़ी 112 से फॉर्च्यूनर गाडी का करीब आठ-दस किलोमीटर तक पीछा करते हुए लोयल का बास-श्री सरदारपुरा के पास घेराबंदी कर गाड़ी को पकड़ा। गाड़ी में तीन व्यक्ति बैठे थे। पुलिस ने लोयल निवासी करण सिंह पुत्र बजरंग सिंह जाति राजपुत, महेन्द्र पुत्र प्रकाश मेघवाल को गिरफ्तार किया। वही एक आरोपी नयाबास हॉल लोयल निवासी राहुल मीणा पुत्र जयचन्द मीणा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। फॉर्च्यूनर गाडी की तलाशी ली तो उसमें अवैध देशी शराब की 25 पेट्टीयां मिली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध देशी शराब की 25 पेट्टी व गाडी को जप्त कर लिया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों से गहनता से पुछताछ की जा रही है वही मौके से फरार हुए आरोपी की तलाश की जा रही है।
ये थे टीम में
अवैध शराब परिवहन करने वालों के खिलाफ थानाधिकारी राकेश कुमार, एएसआई
कल्याण सिंह, मनीष, सुमेर, संदीप, नेमीचन्द, महीपाल शामिल थे।