जनरल सगत सिंह की मूर्ति अनावरण को लेकर भाजपा नेताओं का दौरा आज से
ललित दाधिच
राजलदेसर (नवयत्न)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ के जन्मोत्सव को लेकर चूरू जिला मुख्यालय पर 22 अप्रैल को वीर नायक लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा जिसको लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भाजपा जिला उपाध्यक्ष भागीरथ सिंह राठौड़, सरपंच प्रतिनिधि पवन सिंह कुसुमदेसर, भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता गिरधारी सिंह राठौड़, भरपालसर सरपंच दातारसिंह , करणी सेना के प्रदेशउपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ सहित अनेको भाजपा नेता आज ग्राम पंचायत पायली, भरपालसर, आबडसर, छाजूसर,बंडवा, बिनादेसर, लाछड़सर , परसनेऊ, आलसर बास प्रेमनगर, ढढेरु, जेगनिया, दस्सुसर आदि ग्रामीण क्षेत्र का दौरा करेंगे एवं इस भव्य कार्यक्रम में अधिक से अधिक ग्रामीण अंचल के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में चूरू पहुंचने का आह्वान करेंगे । इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माधुर, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ आदि राजस्थान के भाजपा के मंत्रीगण एवं विधायक गण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे । कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही है।