Home चूरू शिवालयों में गूंजे शिव महिमा के स्वर

शिवालयों में गूंजे शिव महिमा के स्वर

44
0

चूरू (पीयूष दाधीच). अंचल में मंगलवार को शिवरात्रि पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास से मनाया गया।

इस मौके पर देर रात को मंदिरों में भजन संध्या व रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। शहर में सब्जी मंडी स्थित प्राचीन मंगलेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने फूलों से भगवान शिव का शृंगार किया। श्रद्धालुओं ने महाआरती के बाद रुद्राभिषेक किया।

रात भर चले अभिषेक के दौरान गूंजती भजनों की स्वरलहरियों ने वातावरण को शिवमय बनाया। आयोजन समिति के कैलाशचंद्र हारित ने सभी का आभार जताया। इसी क्रम में झारिया मोरी स्थित शिव-गौरां मंदिर में शिव का रुद्राभिषेक किया गया। पं. दयानंद उपाध्याय ने बताया कि पं. उमेश व्यास के आचार्यत्व में हुए रुद्राभिषेक में श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लिया। इसी प्रकार चौलावा कुंआ स्थित प्राचीन चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में यजमान महेश बावलिया के सान्निध्य में रुद्राभिषेक किया गया। इस मौके पर विमल बावलिया, राधेश्याम जांगिड़, सुधाकर सहल, रविशंकर जोशी, विनोद बावलिया, कांति लाल बजाज, कैलाश सर्राफ, विनोद टांईवाला, मनोज जांगिड, संजय मोजासिया, सीए एमएल अग्रवाल आदि मौजूद थे।