चूरू (पीयूष दाधीच). राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज ने कहा कि महिला उत्पीडऩ संबंधी मामलों का त्वरित निस्तारण करवाकर पीडि़ताओं को न्याय दिलाने के लिए यथासंभव प्रयास किए जाएंगे।
बुधवार को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान अध्यक्ष व राज्यमंत्री रेहाना रियाज ने कहा कि महिला उत्पीडऩ के मामलों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आयोग का प्रयास रहेगा की पीडि़त महिला को त्वरित न्याय मिले। क्योंकि अत्यधिक देरी से मिला न्याय, न्याय नहीं होता।
प्रदेश में दर्ज महिला उत्पीडऩ से जुड़े पेंडिंग मामलों की सूची तैयार कर ली गयी है। शीघ्र ही न्याय दिलाकर महिलाओं को राहत प्रदान की जाएगी। आने वाले दिनों में संबंधित जिलों के अधिकारियों से चर्चा कर निस्तारण के प्रयास भी किए जाएंगे। इस मौके पर कांग्रेस नेता राधेश्याम चोटिया, लालचंद सैनी, जमील चौहान, रामनिवास सहारण, दीपिका सोनी, इकबाल खां, ज्योति सिंह आदि मौजूद थे।



















