Home झुंझुनूं राजस्थान सरपंच संघ के संजय नेहरा जिलाध्यक्ष व संजय सैनी सचिव बने

राजस्थान सरपंच संघ के संजय नेहरा जिलाध्यक्ष व संजय सैनी सचिव बने

23
0

झुंझुनू (जितिन बोस)। राजस्थान सरपंच संघ की रविवार को मुन्नी आश्रम स्थित पाटोदिया भवन में नई जिला कार्यकारिणी बनाई गई। जिसमें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संजय नेहरा को सौंपी गई तो जिला सचिव एडवोकेट संजय सैनी सरपंच लांबा गोठड़ा को बनाया गया। उपाध्यक्ष अमीलाल भड़िया, राजपाल सैनी पाटोदा बने।

 

कोषाध्यक्ष उम्मेद सिंह बराला, संयुक्त सचिव इस्लाम खान, सुप्यार देवी, महामंत्री अनिल कटेवा, प्रवक्ता ईश्वर सिंह व मुकेश झाझड़िया को बनाया गया। संरक्षक मंडल में ओमप्रकाश मील और विजयपाल भाटीवाड़ को शामिल किया गया।

 

निर्विरोध निर्वाचन से पूर्व हुई सभा में संघ के प्रदेश प्रभारी जयराम पलसानिया एवं अमरसिंह धिंवा के साथ सीकर जिलाध्यक्ष महावीर प्रसाद झाझड़ा विशेष आमंत्रित अतिथि थे। इस दौरान सरपंच मंजू तंवर कांजड़ा, समीरा बानो टॉई, सतीश कुमार दिलोई, महावीर प्रसाद लोटिया, छगनसिंह शेखावत बिरमी, महावीर सिंह खुड़ाना आदि दर्जनों सरपंच उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here