Home टॉप न्यूज़ भाजपा जिला उपाध्यक्ष जोशी के जन्मदिन पर फल वितरित

भाजपा जिला उपाध्यक्ष जोशी के जन्मदिन पर फल वितरित

4
0
सीकर (अनिल सोनी)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष राजकुमार जोशी के जन्मदिन एवं रामनवमी के शुभ अवसर पर रविवार को सेवा के कार्य किये। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एसके अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किये। अस्पताल में जोशी के जन्मदिन पर फल पाकर मरीजों ने इसे सेवाभावी कार्य बताकर अच्छी पहल बताया।
जिला उपाध्यक्ष राजकुमार जोशी ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरण करके सेवा का कार्य किया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि रामनवमीं और जोशी के जन्म दिन दोनों एक साथ होने पर यह सेवा का कार्य किया है।
इससे मन में अच्छा भाव होता है और दूसरे लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष स्वदेश शर्मा, गोविन्द सैनी, भंवरलाल जांगिड़,  नेमीचंद कुमावत, जगदीश कुमावत, राजेश जोशी, पवन गौड़, देवेन्द्र सिंह,  मो. खत्री, आशीष शर्मा, महेश नमकीन वाला, जितेन्द्र जोशी, नरेश सैन, गोकुल प्रसाद माथुर, अकबर अली खोखर, सुभाष दानोदिया, मुरारीलाल जोशी आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here