पुजारी परिवार को बदनाम करने का लगाया आरोप

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न)। जन जन की आस्था के केंद्र सालासर धाम के पुजारियों को कथित तौर पर बदनाम करने वाले लोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की गई है। राष्ट्रीय जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र कीलक ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को इस बारे में ज्ञापन भेजकर बताया है कि श्रद्धालु परिवार के साथा सालासर मंदिर में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन इसको लेकर मंदिर व्यवस्थापक पुजारी परिवार के विरुद्ध एक भ्रामक ढंग से प्रचार कर बदनाम किया जा रहा है। जिसकी राष्ट्रीय जाट महासभा निंदा करते हुए विरोध दर्ज करवाती है। ज्ञापन में बताया गया है कि पुजारी परिवार के लोगों ने मंदिर की सेवा में पीढ़ियों से अपना सब कुछ लगा रखा है और प्राइवेट कम्पनी के गार्ड व किसी हठधर्मी धार्मिक पर्यटक के मध्य आवेश में हुई इस घटना को तोड़ मोड़ कर दिखाया जा रहा है, जो गलत हैं। अतः पुजारी परिवार को बदनाम करने वाले लोगों पर कार्यवाही की जावे।

You might also like