घर में घुसकर चार जनों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज
खेतड़ी नगर,(विपुल पारीक)9 मई। थाने में एक व्यक्ति ने एक महिला सहित चार जनों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खेतड़ी नगर निवासी महेश कुमार ने सुनिल, अनिल, लखन व किरण देवी के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया। रिपोर्ट में बताया कि उक्त लोग पांच मई की सुबह करीब सात बजे एक राय होकर घर में घुसकर मारपीट करने लगे। पुलिस ने मारपीट करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।