बिजली अव्यवस्था को लेकर परेशान ग्रामीण

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । खींवज ग्रामीण क्षेत्र में लगातार बिगड़ती विद्युत आपूर्ति को लेकर RTI कार्यकर्ता महावीर पारीक ने विद्युत विभाग लाडनूं को शिकायत व कानूनी नोटिस भेजा है। जानकारी के अनुसार, गांव में पिछले कुछ समय से बिजली आपूर्ति अनियमित बनी हुई है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर महावीर पारीक ने विभाग को लिखे पत्र में स्पष्ट किया है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है, जो उपभोक्ताओं के अधिकारों का उल्लंघन है। पत्र मे बताया है कि यदि शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति को सुचारु एवं नियमित नहीं किया गया, तो वे उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराने सहित अन्य कानूनी प्रक्रिया अपनाने के लिए स्वतंत्र रहेंगे। उन्होंने विभाग से बिजली आपूर्ति का निश्चित समय निर्धारित किया जाने, मेंटेनेंस कार्य की पूर्व सूचना सही समय पर दी जाने, ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के साथ भेदभाव न करने की मांग रखी है। नोटिस में समस्याओं का निगम द्वारा समाधान नहीं किया जाने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।

You might also like