रात 10 बजे झुंझुनू होगा अंधेरे में, बजेंगे सायरन  

 

 

संजय सोनी 

झुंझुनू (नवयत्न) । जिला प्रशासन द्वारा नागरिक सुरक्षा तैयारियों को परखने के उद्देश्य से 24 अप्रैल 2026 को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस दौरान हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने के उपायों का अभ्यास किया जाएगा।

मॉक ड्रिल के तहत जिला मुख्यालय के विभिन्न स्थानों पर सायरन बजाए जाएंगे, जिससे आमजन को अभ्यास की जानकारी दी जा सके।

प्रशासन के निर्देशानुसार 24 अप्रैल को रात्रि 10 बजे से 10:15 बजे तक ब्लैकआउट किया जाएगा। इस अवधि में सभी नागरिकों से अपने घरों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की लाइट तथा अन्य रोशनी के उपकरण बंद रखने की अपील की गई है।

जिला प्रशासन ने आमजन से आग्रह किया है कि इस दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या घबराहट से बचें और शांति बनाए रखें। साथ ही, मॉक ड्रिल को सफल बनाने के लिए प्रशासन का सहयोग करें।

प्रशासन के अनुसार, इस प्रकार के अभ्यास आपातकालीन परिस्थितियों में जन-सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

You might also like