मंगल कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । राजलदेसर कस्बे में स्वर्गीय ईसरराम सुखी देवी खडोलिया की स्मृति में उनके सुपुत्र नंदलाल,सांवरमल, बाबूलाल,शंकर लाल ,बनवारी लाल खडोलिया परिवार की ओर से सैनी समाज स्थल पर भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है आयोजन से पूर्व शुक्रवार को प्रातः 9 बजे टांटिया शिवालय से मंगल कलश यात्रा निकाली गई । मंगल कलश यात्रा में सुहागिन महिलाओं ने सिर पर कलश धारण करके प्रभु नाम का कीर्तन कर रही थी साथ ही बैंड बाजा की धुन पर धार्मिक गीतों की धुन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया गया शोभा यात्रा में विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही । कस्बे वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्ग से होती हुई माली सैनी समाज कथा स्थल पर पहुंची जहां पर व्यास पीठ पर विराजित दंडी स्वामी शिवेंद्राश्रम महाराज ने प्रथम दिन कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं से कहा कि सात दिवस के अंदर भागवत कथा सुनकर अपने जीवन के अंदर अच्छे विचार प्रकट करें एवं अपने परिवार के सदस्यों को अच्छे संस्कार दें भागवत कथा सुनने से नहीं कथा में बताए गए विचार अपने जीवन में उतारते हैं तभी जीवन सफल होगा । महाराज श्री ने कहा अपने माता-पिता की स्मृति में जो खडोलिया परिवार की ओर से कथा कराई जा रही है वह बहुत पुण्य के भागी है कथा से पूर्व खडोलिया परिवार की ओर से महाराज श्री .का माला पहनाकर सम्मान किया गया एवं कथा समापन पर यजमान बाबुलाल खडोलिया सह पत्नीक ने भागवत पुराण की आरती उतार कर महाराज श्री से आशीर्वाद लिया । कथा में बाबूलाल दाधीच, निर्मल खडोलिया, इंद्र चंद देवड़ा, राजेंद्र, सुरेंद्र टाक, संतोष मीणा, भंवरलाल प्रजापत, गोपाल, बलदेव सैनी, वीरेंद्र लाटा ,शंकर लाल कठोड़ ,राकेश शर्मा,विजय कुमार खडोलिया, भाजपा नगर अध्यक्ष विष्णु प्रजापत ,पवन मारू ,सांवरमल मारू, रामलाल खटीक, तेजाराम सांखला,शायर सिंह, पुरुषोत्तम मारू, कैलाश, राकेश ,नरेंद्र ,नवीन खडोलिया, मूलचंद काकरीवाल आदि उपस्थित रहे ।