मानव एकता दिवस के अवसर पर निरंकारी सत्संग भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

सुभाष वर्मा
तारानगर (नव्ययम) । तारानगर तहसील के ग्राम सात्यूँ में शुक्रवार को मानव एकता दिवस के अवसर पर निरंकारी सत्संग भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सत्संग के साथ-साथ रक्तदान शिविर भी लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर प्रभारी महात्मा जॉन तथा इंचार्ज शिव भगवान जी बजाज ने जानकारी देते हुए बताया कि मानव एकता दिवस, बाबा गुरुबचन सिंह एवं चाचा प्रताप सिंह के बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 60 यूनिट रक्तदान किया गया, जो समाज सेवा की भावना का प्रेरणादायक उदाहरण है।
कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. महेश शर्मा ने अपने संबोधन में बाबा गुरुबचन सिंह और चाचा प्रताप सिंह के जीवन एवं उनके बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए मानवता, प्रेम और एकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर मुखी महात्मा अमर सिंह ने उपस्थित संगत का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने महात्मा महेश शर्मा एवं संयोजक महात्मा गोपराज का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
कार्यक्रम की सफलता में मुखी महात्मा मोहनलाल पुनिया, रामकिशन, रामनिवास, अमर सिंह, महेंद्र जी, इंद्राज, छोटू राम, रामचंद्र, राजेश, सीता एवं सुमित्रा सहित अनेक सेवादारों का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का समापन सत्संग और मानव एकता के संदेश के साथ हुआ, जिसमें समाज में भाईचारे और सेवा भाव को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया।

You might also like