अचानक बदला मौसम का मिजाज
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । कस्बे में पूरे दिन की तेज धूप और गर्मी के बाद शाम होते ही मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर बाद से ही आसमान में छाए काले बादल छाये थोड़ी देर बाद धीरे-धीरे आंधी चलती हुई तेज चलने लगी जिससे आने-जाने वाले आम रही करो दुकानदारों आदि को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा वहीं दुकानों के ऊपर लगे साइन बोर्ड आदि उड़कर रोड पर आ गए ।
6 बजे बाद अचानक तेज धूल भरी आंधी चली ।शाम होने साथ ही तेज हवाओं के साथ उड़ रही धूल धूल। आसमान में बादल छाए और मौसम परिवर्तन से तेज गर्मी से मिली राहत। मौसम विभाग ने भी जिले में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की दी है चेतावनी।