विद्युत विभाग की लापरवाही से गौवंश की मौत, ग्रामीणों का आक्रोश फूटा 

ललित दाधीच

राजलदेसर  (नवयत्न)   ।  कस्बे के निकटवर्ती ग्राम पंचायत बिनादेसर में विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते लगातार गौवंश हादसों का शिकार हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में नीचे झूलते बिजली के तारों को समय पर ठीक नहीं किया जा रहा, जिससे तार बार-बार टूटकर जमीन पर गिर जाते हैं और उनकी चपेट में आने से अब तक करीब 30 गौमाता की मृत्यु हो चुकी है। इस गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में विभाग को कई बार अवगत करवाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। गांव के सरपंच प्रतिनिधि तुलसीराम सारस्वत, मालाराम सारस्वत, बीरबल, मांगीलाल, शिव भगवान सहित अन्य ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मजबूरन विद्युत विभाग के कार्यालय राजलदेसर के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि टूटे व झूलते बिजली तारों को तुरंत ठीक कराकर भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

You might also like