द रॉयल वोज में दिखा ट्रेडिशनल एस्थेटिक्स और मॉडर्न लग्जरी का संगम
निसं
जयपुर (नवयत्न)। राजा पार्क स्थित ब्राइड एंड ग्रूम स्टोर पर एरिस इंडिया के सहयोग से फैशन इवेंट द रॉयल वोज का आयोजन किया गया। इसमें ब्राइडल, ग्रूम, कॉकटेल, इवनिंग और विभिन्न वेडिंग फंक्शन्स के लिए तैयार किए गए लेटेस्ट वेडिंग एवं ऑकेजन वियर कलेक्शन को प्रोफेशनल मॉडल्स ने रनवे पर प्रस्तुत किया। शो की क्यूरेशन एवं डायरेक्शन एरिस इंडिया की फाउंडर हर्षिका पारीक ने की।,शो में छह प्रोफेशनली क्यूरेटेड मॉडल्स के माध्यम से करीब 6 से 7 सिग्नेचर लुक्स प्रदर्शित किए गए। कलेक्शन में एंगेजमेंट, कॉकटेल, मेहंदी, संगीत, शादी और रिसेप्शन जैसे अवसरों के लिए आउटफिट्स शामिल रहे। प्रस्तुति में भारतीय परंपरा, कंटेंपरेरी स्टाइलिंग, मिनिमल लग्जरी और सोफिस्टिकेटेड सिल्हूट का मेल नजर आया। मॉडल्स का मेकओवर प्रियंका पारीक एवं उनकी टीम ने किया। शो डायरेक्टर हर्षिका पारीक ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य बदलती भारतीय वेडिंग स्टाइल, आधुनिक फैशन और पारंपरिक सौंदर्यशास्त्र को नए अंदाज में प्रस्तुत करना है। स्टोर ऑनर हरीश खानचंदानी और कमल नंदवानी (एचके ब्रदर्स) ने बताया कि आयोजन के जरिए ब्राइड एंड ग्रूम को कंटेंपरेरी वेडिंग एवं ऑकेजन वियर डेस्टिनेशन के रूप में प्रस्तुत किया गया। मेहमानों को कलेक्शन, स्टाइलिंग, क्राफ्टमैनशिप और रिटेल एक्सपीरियंस देखने का अवसर मिला। इस कार्यक्रम में जयपुर के फैशन, लाइफस्टाइल, बिजनेस और क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े करीब 100 से 150 क्यूरेटेड गेस्ट्स शामिल हुए। इनमें लाइफस्टाइल इंफ्लुएंसर, फैशन डिजाइनर, स्टाइलिस्ट, एंटरप्रेन्योर और प्रीमियम लाइफस्टाइल कम्युनिटी से जुड़े लोग शामिल रहे। आयोजन ने जयपुर की वेडिंग, फैशन और लाइफ स्टाइल कम्युनिटी को एक मंच पर लाने का काम किया।