कांग्रेस का कार्यकर्ता अनुशासित एवं संगठित होता है: विधायक श्रवण कुमार

 

 

 

सूरजगढ़। (नवयत्न) । कांग्रेस का कार्यकर्ता अनुशासित एवं संगठित होता है। पार्टी की ताकत कार्यकर्ता होते हैं और लोकतंत्र में जनता भगवान का रूप होती है यह बात कांग्रेस कमेटी की बैठक के दौरान विधायक श्रवण कुमार ने कही। विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि वर्तमान दौर को देखते हुए देश के हालात ठीक नहीं चल रहे हैं। बेरोजगारी,भ्रष्टाचार, कालाबाजारी चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र एवं संविधान पर प्रहार कर रही है। भाजपा की सरकार पंचायत व निकाय चुनाव टालना चाहती है। उन्होंने कहा कि आने वाले निकाय पंचायत चुनाव में टिकाऊ, जीताऊ एवं कांग्रेस के मजबूत कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। बैठक को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं निवर्तमान पार्षद महावीर प्रसाद सैनी ने संबोधित करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। गैस के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है जिसके लिए 18 मार्च को 11:00 बजे उपखंड अधिकारी सूरजगढ़ को महंगाई एवं गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने के विरोध में नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा ज्ञापन सौंपा जाएगा। कांग्रेस नेता पालीराम मुंशी ने बैठक में बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार से जनता ऊब चुकी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे आकर भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करना जरूरी है। बैठक को नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामसिंह चेतीवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विकास सिंह शेखावत, पंचायती राज कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विजय उर्फ पप्पू चौधरी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। बैठक में नगर कांग्रेस कमेटी महासचिव संगठन सांवरमल सैनी, निवर्तमान पार्षद सज्जन सैनी, मजदूर यूनियन ट्रेड कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अशोक कटेवा,अंतर सिंह श्योराण, निवर्तमान पार्षद प्रतिनिधि हरिसिंह बड़सीवाल, पूर्व पार्षद मदन सैनी,जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के जिला उपाध्यक्ष विजय चंदेलिया, महेश शर्मा,सुरेश बडगुजर इंद्र कुमार चेतीवाल, रामदेव सैनी, नगर कांग्रेस प्रवक्ता प्रदीप गुरावा, नगर कांग्रेस सचिव मुकेश लुगरिया, रवि शर्मा, जसवंत मेघवाल, महेश शर्मा, हुकमचंद,जगदीश कनवाड़िया, रामनारायण बड़गुजर,जुगल किशोर चेतीवाल,नगर कांग्रेस महासचिव रफ़ीक खान,अयूब खान, नगर कांग्रेस उपाध्यक महेंद्र कुमावत ,मुकेश खान, मुकेश फुलवरिया,संदीप कुमावत, कपिल शाह,वैद अनिल कुमार जांगिड़, जगदीश कनवाड़िया,हुक्मीचंद, रविंद्र शर्मा,अंतर सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं कांग्रेस विचारधारा के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

You might also like