भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । विप्र समाज श्रीमाधोपुर के श्री गौड़ विप्र परिषद समिति श्रीमाधोपुर के परशुराम भवन में परशुराम जन्मोत्सव पर बैठक आयोजित हुई। इसमें पूर्व का व्यय विवरण बताया गया। बताया गया है कि रविवार 19 अप्रेल को भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस हेतु एक कमेटी का गठन बैठक में किया गया। जिसमे सरक्षक कैलाश सारस्वत, संयोजक ओमप्रकाश पचोरी, सह सयोजक मुकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष माणक चंद तिवाड़ी, सह कोषाध्यक्ष उमाशंकर गोठवाल, प्रवक्ता सोनू गोठवाल को बनाया गया और कार्यक्रम अनुसार 16 अप्रैल गुरुवार को शाम 7: बजे चौपड़ बाजार में शंखनाद एवं दीपदान, 18 अप्रैल शनिवार को श्री गौड़ विप्र परिषद भवन में शाम 5 से 7 बजे विप्र समाज विचार संगोष्ठी तत्पश्चात हनुमान चालीसा पाठ, 19 अप्रैल रविवार को सुबह 5 बजे प्रभात फेरी, 8 बजे तीजा वाला जोहड़ा में श्री परशुराम भगवान की पूजा अर्चना, 10 बजे हवन पूजन, 3:30 बजे भगवान परशुराम की शोभायात्रा, शाम 7 बजे श्री रघुनाथ मंदिर के सामने भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा का समापन किया जाएगा। बैठक मे आए विप्रजनो को विभिन्न जिम्मेदारी सोपी गई । विप्र समाज की आगमी बैठक 12 अप्रेल रविवार सांय 7 बजे होगी सभी विप्रजनो से आग्रह किया गया है कि वे अधिकाधिक संख्या मे पधारकार कायक्रम को भव्य बनाने मे अपना योगदान देवे।

You might also like