मानव श्रृंखला बनाकर दिया मतदान जागरूकता का संदेश
ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न)। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय लाछड़सर में बुधवार को स्वीप कार्यक्रम-2026 के तहत मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। छात्राओं ने मानव श्रृंखला के माध्यम से मतदान दिवस पर कड़ी से कड़ी जोड़कर शत-प्रतिशत मतदान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ् चेतन चौहान ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाली छात्राएं तथा उनके परिवार एवं पड़ोस के पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जुड़वाएं और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ के सुनील कुमार कुमावत, पूनम जाखड़, सरोज चौधरी, सूरजभान, ओमप्रकाश शर्मा, शंकरलाल मीणा, अनिता बोहित, रेखा कुमारी, नीलम, सोनिका शीला, राहुल मेघवाल एवं शिशपाल सिंह सहित बीएलओ रामनिवास कस्वां तथा बीएलओ सुपरवाइजर दीपचंद धुवां मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रामनिवास कस्वां ने किया।