प्रतिभावान विद्यार्थियों की निकाली रैली
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न)। बाल्मीकि सेवा समिति द्वारा राजकीय विद्यालय संख्या 6 में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, मिथुन सियोता, विक्की परावा, विश्वनाथ बारवासा, गंगाधर लाखन, अमित ढेनवाल, सुमित लाखन, पवन ढ़ेनवाल, नीरज लाखन, अभिषेक बारवासा, सुखदेव सियोता, जयश्री दाधीच, रेवंतमल पंवार आदि मौजूद रहे, जिन्होंने प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर नाइसा ढेनवाल 93.2 प्रतिशत, भव्या आर्य 93 प्रतिशत, पलक टाक 91.8 प्रतिशत, अनमोल खेरवाल 90.33 प्रशित का स्वागत किया गया और सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को घोड़़ी पर बिठाकर डीजे के साथ रैली निकाली गई।