वाहन विवाद को लेकर एक युवक से मारपीट: इलाज के दौरान मौत

डी के सैनी

जयपुर (नवयत्न ) । शहर के शिवाजी नगर कालवाड़ क्षेत्र में वाहन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की जान चली गई। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हुई मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान विनोद योगी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और अस्पताल में माहौल भावुक हो उठा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए जांच शुरू की।

बताया जा रहा है कि विवाद गाड़ी को लेकर शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गया। मारपीट में विनोद योगी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

You might also like