अब तक 55.12 लाख संक्रमित और 3.46 मौतें

वॉशिंगटन. दुनिया में अब तक 55 लाख 12 हजार 764 लोग संक्रमित हैं। 23 लाख 2 हजार 447 लोग ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 46 हजार 761 हो गया है। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने देश से इमरजेंसी हटा दी है। संक्रामक रोग विशेषज्ञों से सलाह के बाद सरकार ने होक्काइदो, टोक्यो, साइतामा, छिबा और कनागावा प्रांतों से इमरजेंसी हटा दी है। पिछले गुरुवार को ओसाका, क्योटो और ह्योगो और 14 मई को अन्य 39 प्रांतों से इमरजेंसी हटाई गई थी। देश में अब तक 16 हजार 550 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 820 लोगों की मौत हो चुकी है।

दुनियाभर में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। इसी मौके पर भारतीय बिजनेसमैन दुष्यंत कुमार और उनकी पत्नी ने रविवार रात 600 मजदूरों के बीच बिरयानी बांटी। देश में करीब 3 लाख मजदूर रहते हैं। इनमें से ज्यादातर भारत, बांग्लादेश और चीन से हैं। यहां प्रवासी मजदूरों में संक्रमण का सबसे ज्यादा मामला सामने आया है। दुष्यंत कुमार ने कहा कि मजदूरों को ये न लगे कि ईद के मौके पर वे अपने घर से दूर हैं। वे यहां अकेले रहते हैं। उनके चेहरे पर मुस्कुराहट से बहुत संतोष मिलता है। उनकी पहल पर कुछ संगठन भी मदद कर रहे हैं।

द.अफ्रीका: सबसे गहरी सोने की खान बंद

दक्षिण अफ्रीका के पेनेन्ग सोने की खान में 164 संक्रमित मिलने के बाद इसे बंद कर दिया गया है। यह दुनिया की सबसे गहरी सोने की खान है, जिसकी गहराई करीब 4 किलोमीटर है। वहीं, यहां सरकार ने 1 जून से लॉकडाउन में छूट देने की घोषणा की है।

You might also like