अभिनेता भरत भार्गव के निधन पर जताई संवेदना
पैतृक गांव बिसाऊ में हुआ अंतिम संस्कार
चूरू(पीयूष शर्मा)28 मई। निकटवर्ती बिसाऊ निवासी मुंबई प्रवासी फिल्म अभिनेता व निर्देशक भरत भार्गव के निधन को लेकर शेखावाटी के फिल्म कलाकारों ने शोक जताया है।
68 वर्षीय भरत भार्गव ने बापूजी नै चाय बीनणी, नणद भोजाई, बीरा बेगो आईजे रे, राधू की लक्ष्मी आदि राजस्थानी व अमर कुमार हिन्दी फिल्म में शानदार अभिनय किया था। कभी रंगमंच से जुड़े रहे भार्गव ने युग सीरियल में सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया था। मुंबई में 19 मई को हृदयाघात से निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बिसाऊ में किया गया। यहां अभिनेता नागेंद्रसिंह शेखावत, हनुमान आदित्य, राज रावल, लेखक शिवनंदन शर्मा, निर्माता निर्देशक राजेंद्र सिंह शेखावत, सहायक निर्माता राजकुमार नायक, हास्य कलाकार हरि हरनी सहित फिल्म इंडस्ट्रीज से जुड़े अनेक लोगों ने भार्गव के निधन पर शोक जताते हुए शेखावाटी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। वे एक मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनका घर का नाम मुरारी था।