गैस सिलेंडर व मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार

डी के सैनी

जयपुर (नवयत्न ) । जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने घरों से गैस सिलेंडर और मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए दो घरेलू गैस सिलेंडर और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।
पुलिस उपायुक्त (जयपुर उत्तर) करण शर्मा ने बताया कि जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने घरों से गैस सिलेंडर और मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी रवि मीणा (27) निवासी आमेर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल की है। पुलिस अब आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है, जिससे इलाके में हुई अन्य चोरियों और वारदातों के खुलासा होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

You might also like