आधुनिक भारत के निर्माता थे पं. जवाहर लाल नेहरू: चौहान कांग्रेसजन ने मनाई पं. नेहरू की पुण्यतिथि

चूरू,(पीयूष शर्मा)27 मई। कांग्रेस के अग्रिम संगठनों की ओर से बुधवार को लोहिया कॉलेज के पास देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि मनाई गई।
इस मौके पर कांग्रेस नेता जमील चौहान ने कहा कि पं. जवाहरलाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री होने के साथ ही आधुनिक भारत के निर्माता भी थे। देश की आजादी के बाद भारत को समृद्ध बनाने में पं. नेहरू का अहम योगदान है। उन्होंने देश में शिक्षा, सामाजिक सुधार, आर्थिक क्षेत्र, राष्ट्रीय सुरक्षा, औद्योगीकरण किया था।

युवा नेता हेमंत सिहाग ने कहा कि देश के विकास में पं. नेहरू के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने आईआईटी, आईआईएम व विश्वविद्यालयों की स्थापना की। भाखड़ा नांगल बांध, रिहंद बांध व बोकारो इस्पात कारख़ाने की स्थापना की थी। आरिफ पीथीसर ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र में नेहरू की आस्था थी। संसद में नेहरू विपक्षी नेताओं की बात ध्यान से सुनते थे।

सन 1963 में अपनी पार्टी के सदस्यों के विरोध के बावजूद उन्होंने अपनी सरकार के खिलाफ विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा कराना मंजूर किया था। इस मौके पर विकास मील, इस्माइल खान, राकेश शर्मा, सोनू आमिर खान, आसिफ खान, इफ्तिकार खान, लोकेश भाकर, विक्की खान, सुरेश जांगिड़, अजय प्रजापत, अनिल मेघवाल व विजय नायक आदि ने पुष्प अर्पित कर पं. नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

You might also like