अखबार वितरक का किया सम्मान
श्रीमाधोपुर,(महेन्द्र खडोलिया)28 मई। विश्वव्यापी कोरोना महामारी के दौरान आमजन तक अखबार पहुंचाने वाले कस्बे के शिवराम का बास में अखबार वितरक अशोक कुमार सैनी का सम्मान किया गया। गांव के पूर्व वार्ड पंच बालूराम भादवा के द्वारा माला पहनाकर व साफा बांधकर अशोक कुमार सैनी का सम्मान किया गया।