एसडीएम कार्यालय पर सर्व समाज का प्रदर्शन, तरुण खटीक हत्याकांड में फांसी की मांग

महेंद्र खडोलिया

श्रीमाधोपुर (नवयत्न ) । शहर में शुक्रवार को सर्व समाज के लोगों ने दिल्ली निवासी तरुण खटीक की हत्या के विरोध में एसडीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की और अपराधियों का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया। बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और समाज के लोग इसमें शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम कार्यालय में दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि तरुण खटीक की हत्या में शामिल सभी आरोपियों को त्वरित न्यायालय के माध्यम से सुनवाई कर फांसी की सजा दी जाए।

 

 

साथ ही आरोपियों की अवैध संपत्तियों की जांच कर अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई करने की मांग भी उठाई गई। इसके अलावा क्षेत्र में चल रही संदिग्ध और कट्टरपंथी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने, अवैध नेटवर्क पर रोक लगाने तथा संवेदनशील इलाकों में हिंदू समाज की सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई। ज्ञापन में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स के गठन की भी मांग रखी गई। प्रदर्शनकारियों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी सरकार से की। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की। इस अवसर पर विशाल बोहरा, विक्की बिंवाल ,मदन चौहान, राजाराम मीणा, रविंद्र ओसवाल पार्षद, वीरेंद्र सिंह राठौड़ ,मनोज लोकनाका, रामावतार मेहरडा, कृष्ण कुमार आसीवाल, किशन गोठवल, कन्हैयालाल चौरसिया, उमाशंकर ठठेरा, लक्ष्मीकांत हरितवाल,अमित ठठेरा,अंकित बागोरिया ,विजय सिंह, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

You might also like