किसान सभा द्वारा मनाया गया अखिल भारतीय किसान सभा का स्थापना दिवस
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। अखिल भारतीय किसान सभा का स्थापना दिवस किसान मजदूर भवन तारानगर में मनाया गया। कॉमरेड रमेश कस्वां द्वारा ध्वजारोहण किया गया। रमेश कस्वां की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कामरेड उमराव सिंह ने कहा कि हमारे आंदोलन के बदौलत गाजूवास माइनर में अधिग्रहण की गई भूमि किसानों को वापस मिली है तथा फसल बीमा क्लेम को लेकर आगामी आंदोलन और तेज किया जाएगा । वही कामरेड विक्रम सोनी ने बताया की अखिल भारतीय किसान सभा का राज्य सम्मेलन तारानगर में होने वाला है जिसकी तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर उमराव, विक्रम सोनी, चिमनाराम, किशन शर्मा, रामस्वरूप सहारण, नितेश उपाध्याय, श्योकरण भांभू, रमेश कसवा, काशीराम, बुधराम, जयसिंह सहारण, मनोहरलाल शर्मा आदि मौजूद रहे ।