अमन ट्रस्ट: कोरोना पॉजीटिव के लिए दैनिक आवश्यकताओं का सामान भेंट
चूरू,(पीयूष शर्मा)19 मई। सामाजिक सरोकारों से जुड़ी संस्था अमन ट्रस्ट चूरू ने जिले के समस्त कोरोना पॉजिटिव लोगों के लिए मंगलवार को जिला कलक्टर संदेश नायक को दैनिक आवश्यकताओं से जुड़ी वस्तुओं के किट भेंट किए। इस मौके पर अमन ट्रस्ट के अध्यक्ष उस्मान अंसारी ने बताया कि प्रत्येक किट में फल, टूथ ब्रश, टूथ पेस्ट, ज्यूस, बिस्किट, साबुन आदि शामिल किए गए हैं।
इस मौके पर सीएमएचओं डा. भंवरलाल सर्वा, डा. एफएच गौरी, डा. साजिद चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता इमरान भाटी, सद्दाम हुसैन, सिकंदर छींपा, जावेद खान सालेमखानी व इमरान सिसोदिया सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य उपस्थित थे।