अमिताभ बच्चन का आग्रह- कोविड-19 सर्वाइवर्स से डरें नहीं, उन्हें मेंटल सपोर्ट दें
मुंबई,14 मई। अमिताभ बच्चन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे लोगों से कोविड-19 सर्वाइवर्स को मेंटल सपोर्ट देने का आग्रह कर रहे हैं। वीडियो में 77 साल के अमिताभ कह रहे हैं कि कोरोना हम पर दो तरीके से हमला करता है। पहला शारीरिक और दूसरा मानसिक। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि मानसिक हमले का असर क्या होता है। हमारे अंदर शक पैदा करता है मानसिक हमला अमिताभ के मुताबिक, मानसिक हमला हमारे अंदर एक शक पैदा करता है। हम उस इंसान से भी डरने लगते हैं, जो अस्पताल से ठीक होकर घर आया है। वो इंसान, जिसे डॉक्टरों ने ताली बजाकर घर भेजा है। देखा होगा आपने टीवी पर कि अस्पताल से ठीक होकर घर आने पर घर और समाज के लोग उनपर फूलों की वर्षा करते हैं।मानसिक लड़ाई हमें ही जीतनी होगी, बिग बी ने वीडियो में आगे कहा है कि मानसिक लड़ाई को जीतने की जिम्मेदारी हमारी ही है। शारीरिक लड़ाई के लिए तो दुनियाभर के जानकार कोशिश कर रहे हैं। पर मानसिक लड़ाई हमें ही जीतनी पड़ेगी। यदि हम हार गए तो कोरोना जीत जाएगा और ये हम कभी होने नहीं देंगे। अपनों को अपनाएंगे, सही सलामत घर लाएंगे। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने जारी किया वीडियो महानायक अमिताभ बच्चन की कोरोना महामारी में बढ़ते मानसिक तनाव को लेकर देशवासियों से एक गुज़ारिश कोरोना से होने वाले मानसिक हमले की लड़ाई हमें ही जीतनी होगी, क्योंकि अगर हम हार गए तो कोरोना जीत जाएगा। अपनों को अपनाएं, सही सलामत घर लाएं।