सादगी की मिसाल: बिना दहेज के परिणय सूत्र में बंधे
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न ) । आज के चकाचौंध भरे युग में मुकेश पुत्र गंगाराम धामु धीरवास ने दहेज प्रथा जैसी कुरीति को दरकिनार कर एक नई मिसाल पेश की है। उन्होंने अंकिता जांगिड़ पुत्री सुरेश तिगाला घणाऊ के साथ बिना किसी लेन-देन के ‘दहेज मुक्त विवाह’ संपन्न किया। दूल्हे के परिवार ने स्पष्ट किया कि वे समाज को यह संदेश देना चाहते हैं कि बेटियाँ बोझ नहीं, बल्कि वरदान हैं। इस विवाह की चर्चा पूरे जांगिड़ समाज ने सराहना की है और लोग इस कदम की सराहना कर रहे हैं। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा तारानगर के अध्यक्ष विनोद कुमार दम्मीवाल ने वर वधु को आशीर्वाद दिया व सभी ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में ऐसी शादियों को बढ़ावा देंगे।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथि मास्टर मनीराम मोटियार, राजेन्द्र प्रसाद बरवाड़िया, राजेश कुमार चोयल, महेद्र कुमार रोसावा खरतवासिया, गंगाराम धामु, बसन्त कुमार करल , विरेन्द्र कुमार कासलीवाल, धर्मपाल धामु, भूराराम धामु, दौलतराम, धामु, मनीराम धामु आदि उपास्थित रहे।