कैफे में चल रहा था अवैध हुक्का बार

 

 

निसं 

जयपुर (नवयत्न) । पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर अवैध हुक्का बार और नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे तीन दिवसीय विशेष अभियान के तहत श्यामनगर थाना पुलिस ने  कार्रवाई करते हुए वेलेंसिया कैफे में संचालित अवैध हुक्का बार पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान चार हुक्के जब्त किए गए तथा कैफे के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) ललित शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त (सोडाला) सतेंद्र सिंह नेगी के निर्देशन में थानाधिकारी दलबीर सिंह के नेतृत्व में थाना टीम ने वेलेंसिया कैफे एवं हुक्का बार पर दबिश दी।

छापेमारी के दौरान कैफे में चार हुक्के संचालित अवस्था में मिले, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। वहीं, हुक्का पी रहे लोगों के विरुद्ध नियमानुसार जुर्माना वसूलते हुए चालान की कार्रवाई की गई।

पुलिस ने मौके से कैफे के मैनेजर अरुण शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम अनुसंधान एवं विधिक कार्रवाई जारी है।

You might also like