दीपावली पर आतिशबाजी के अस्थाई अनुज्ञा पत्र के लिए 25 सितंबर तक आवेदन

निसं
जयपुर (नवयत्न)। दीपावली के अवसर पर आतिशबाजी के अस्थाई अनुज्ञा पत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट संदेश नायक ने बताया कि इस वर्ष विस्फोटक आतिशबाजी के अस्थाई अनुज्ञा पत्र 12 अक्टूबर से 11 नवंबर 2026 तक जारी किए जाएंगे। इसके लिए विस्फोटक नियम, 2008 के तहत निर्धारित प्रपत्र में 25 सितंबर 2026 तक आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदकों को आवेदन पत्र स्पष्ट रूप से भरकर अपने थाना क्षेत्र से संबंधित उपखंड मजिस्ट्रेट कार्यालय में निर्धारित तिथि तक जमा करना होगा। आवेदन के साथ प्रस्तावित स्थल के ब्ल्यू प्रिंट मानचित्र की पांच प्रतियां, जिसमें आसपास के व्यावसायिक स्थलों का स्पष्ट अंकन होए शपथ पत्र, स्वामित्व दस्तावेज अथवा किरायानामा की प्रमाणित प्रति और स्वयं की दो पासपोर्ट साइज फोटो लगाना अनिवार्य है। 25 सितंबर के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। अस्थायी अनुज्ञापत्र के लिए आवेदन शाहपुरा, मनोहरपुर, अमरसर, जमवारामगढ़, आंधी, चंदवाजी, रायसर, नरैना, मांजी रेनवाल, माधोराजपुरा, सांभर, फुलेरा, जोबनेर, किशनगढ़-रेनवाल, गोविंदगढ़, सामोद, कालाडेरा, दूदू, मोजमाबाद और फागी थाना क्षेत्रों के लिए आमंत्रित किए गए हैं।

You might also like