अरशद खान महनसर बने यूथ कांग्रेस मंडावा ब्लॉक अध्यक्ष
निसं
बिसाऊ (नवयत्न)। यूथ कांग्रेस मंडावा ब्लॉक अध्यक्ष पद के चुनाव में अरशद खान महनसर ने जीत दर्ज की। उन्होंने अरबाज पाटोदिया को 296 वोटों के अंतर से हराया। अरशद खान को 996 और अरबाज पाटोदिया को 700 वोट मिले। जीत के बाद महनसर बायपास पर समर्थकों ने आतिशबाजी कर खुशी जताई। डीजे की धुनों के साथ विजय जुलूस निकाला गया। समर्थकों ने अरशद खान का स्वागत कर उन्हें जीत की बधाई दी। अरशद खान महनसर और खान मोहम्मद खान ने चुनाव में सहयोग करने वाले सभी समर्थकों का आभार जताया।
विधायक रीटा चौधरी से की मुलाकात
सोमवार को अरशद खान महनसर समर्थकों के साथ मंडावा पहुंचे और विधायक रीटा चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विधायक को गुलदस्ता भेंट किया। विधायक रीटा चौधरी ने यूथ कांग्रेस मंडावा ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर अरशद खान को बधाई और शुभकामनाएं दीं। अरशद खान महनसर ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को साथ लेकर यूथ कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। युवाओं को संगठन से जोड़ना और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।