पीएम केयर फंड के लिए घर-घर जाकर मांगा अनुदान

अर्थदान अभियान का शुभारंभ

चूरू,(पीयूष शर्मा)6 मई। उपनेता प्रतिपक्ष व चूरू विधायक राजेंद्र राठौड़ ने मोचीवाड़ा स्थित महाराजा सूरजमल शक्ति केंद्र से पीएम केयर फंड में घर-घर से राशि एकत्रित करने के लिए अर्थदान अभियान का शुभारंभ किया। पार्टी जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता के मुताबिक इस मौके पर विधायक राठौड़ ने ‘प्रत्येक व्यक्ति को आरोग्य सेतू एप डाउनलोड’ कार्यक्रम की भी शुरुआत की। विधायक राठौड़ की प्रेरणा से बीनासर के समाजसेवी बनवारी लाल ने पीएम केयर फंड में 11 हजार रुपए का चेक भेंट किया। जिलाध्यक्ष गुप्ता ने आह्वान किया कि पीएम केयर में न्यूनतम राशि 100 रुपए का दान कर अधिकाधिक व्यक्ति राष्ट्र निर्माण के काम में जुटें।
विधायक राठौड़ ने कोरोना कार्मिकों का जताया आभार जिला उपाध्यक्ष व कोरोना कर्मवीर आभार कार्यक्रम के जिला प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने डाक विभाग, आकाशवाणी, स्टेट बैक ऑफ इंडिया, बीएसएनएल में जाकर कोरोना संकट में निष्ठापूर्वक काम कर रहे कार्मिकों को आभार पत्र सौंपकर उनका आभार जताया।
बेटी चावला ने अनूठे अंदाज में मनाया जन्मदिन शहर की मेधावी बेटी कल्पना चावला ने कोरोना महामारी के इस दौर में अपना जन्मदिन भी अनूठे अंदाज में मनाया। अपने जन्मदिन के उपलक्ष में कल्पना ने विधायक राठौड़ को पक्षियों के परिंडों में दाना-पानी की व्यवस्था के लिए 5100 रुपए भेंट किए। कल्पना के पापा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. वासुदेव चावला ने बताया कि ये रुपए कल्पना ने अपनी जेब खर्च से बचाकर गुल्लक में एकत्रित किए थे।
भाजपा के ये पदाधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष वासुदेव चावला, बसंत शर्मा, मंडल अध्यक्ष दीनदयाल सैनी, सुरेश सारस्वत, जिला महामंत्री नरेंद्र काछवाल, जिला उपाध्यक्ष हेमसिंह शेखावत, जिला मंत्री विनोद सैनी, जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच, शक्ति केन्द्र संयोजक राजेश माटोलिया, निरंजन वर्मा, राकेश सैनी, पार्षद मेघराज भार्गव, राकेश दाधीच, निरंजन सैन, ओमप्रकाश मोटेका, आईटी जिला संयेाजक रमेश शर्मा व सुरेश मिश्रा आदि मौजूद थे।

You might also like