भामासी के अरविंद को अंबेडकर सेवा सम्मान
चूरू,(पीयूष शर्मा)17 मई। भारतीय दलित साहित्य अकादमी की ओर से नवयुवक मंडल संस्थान भामासी के अध्यक्ष अरविंद कुमार भांभू को डा. अंबेडकर सेवा सम्मान से नवाजा गया।
समाजसेवी भांभू को ये सम्मान कोरोना वायरस संक्रमण की वैश्विक चुनौती के दौरान लॉक डाउन में जयपुर शहर की कच्ची बस्तियों में जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए भेंट किया गया। अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सोहनलाल सुमनाक्षर की ओर से हस्ताक्षरित पत्र में कहा गया कि वैश्विक महामारी के समय मंडल की ओर से की गई सेवा ने नई मिसाल कायम की है। जिलाध्यक्ष दिनेश जाटोलिया ने बताया कि हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद, राजस्थान की ओर से भी भांभू को सम्मानित किया गया है। भांभू ने बताया कि संस्थान की ओर से शहर की कच्ची बस्तियों में खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया था।