असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंता बिस्वा शर्मा कल खाटूश्यामजी आएंगे
सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न)। जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि डॉ हिमंता बिस्वा शर्मा, मुख्यमंत्री, असम 11 अप्रैल 2026 को खाटूश्यामजी, जिला सीकर आएंगे। असम के मुख्यमंत्री डॉ शर्मा प्रातः 11 बजे जयपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12:45 बजे श्री खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचेंगे। यहां वे पूजा-दर्शन के पश्चात दोपहर 01:15 बजे श्री खाटूश्यामजी मंदिर से सालासर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।