जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रिड़मलास में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को खिलाडिय़ों में खासा उत्साह देखने को मिला। जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभाए शारीरिक क्षमता और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। प्रतियोगिता को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल बना हुआ है। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना है। प्रधानाचार्य एवं संयोजक हनुमान बुरडक़ के निर्देशन में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय परिवार एवं आयोजन समिति प्रतियोगिता के सफल संचालन में जुटे हुए हैं। खेल प्रतियोगिता में वाक चाल में 17 वर्ष में छात्र मनमोहन सिंह जेवलिया बास, छात्रा टीना आस्था कुचामन, 19 वर्ष में अरविंद सिंह खरेश, सरिता पांचवा, लंबी कूद में 17 वर्ष में छात्र किशोर मकराना, छात्रा अंजना खान तलाई, 19 वर्ष में इरशाद शेखावाटी मौलासर, मानसी परबतसर, त्रिकूद में 17 वर्ष में राजेश कुचामन, लिछमा धोलिया, 19 वर्ष में अल्फाज मौलासर, हिंरा धोलिया प्रथम रही और 200 मीटर हिट्स एवम 200 मीटर दौड़ जारी है। कार्यक्रम में हनुमानाराम बुरडक़ संयोजक कार्यक्रम, गोपाल नेहरा पीईओ रिंगन, जसवंतसिंह, हरनाथ पूनिया, नानूराम गोदारा, ज्ञानाराम महला, कुशालाराम खोकर, चंद्राराम मेहरा, प्रहलाद चौहान, राजकरण कविया, मदनलाल गुर्जर, खेल प्रेमी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

You might also like