दो आवासीय क्वार्टरों के टूटे ताले, लाखों रूपए के सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ

घटना को लेकर क्वार्टरवासियों ने जताया विरोध

खेतड़ी नगर,(विपुल पारीक)30 मई। केसीसी टाउनशीप के थर्ड सेक्टर स्थित दो आवासीय क्वार्टर ई 39 थर्ड सी व ई 101 थर्ड सी में गुरूवार रात अज्ञात चोरों ने ताले तोड़ लाखों रूपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को क्वार्टरवासियों ने पुलिस कार्यवाही के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सात दिन के अंदर चोरी के सामान को बरामद कर अज्ञात चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की।

सुरेंद्र मीणा ने बताया कि लॉक डाउन के चलते पांच मई को परिवार को लेकर उदयपुरवाटी चला गया था। शुक्रवार सुबह करीब बारह बजे पड़ौसी ने फोन पर सूचना दी कि मकान का ताला खुला हुआ है, पड़ौसी को अंदर जाकर देखने को कहा, विडियों कॉल कर घर का बिखरा हुआ सामान दिखा। सूचना के बाद करीब दोपहर दो बजे गांव से आया और देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। अज्ञात चोरों ने एलसीडी, हॉम थियेटर, वासिंग मशीन, कपड़ों से भरी हुई अटैची, चांदी के जैवर व करीब 15 हजार रूपए नगद सहित घर का अन्य सामान चुरा कर ले गए।

इसी प्रकार ई 101 थर्ड सी के क्वार्टर में भी चोरी की वारीदात को अंजाम दिया। संजय मीणा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर दो बजे भाई लोकेश का फोन आया कि मकान का ताला टूटा हुआ है। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था, अलमारी टूटी हुई थी जिसमें से सोने की अंगुठी, गैस सिलेंडर, पत्नी का पर्स, पहनने के कपड़े, इलेक्ट्रीकल टूल सहित घर का सामान गायब था। सुरेंद्र व संजय मीणा दोनों ने थाने में चोरी का मामला दर्ज करवाया।

थानाधिकारी किरणसिंह यादव ने बताया कि संजय मीणा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करवाया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया जाएगा।
क्वार्टरवासियों ने पुलिस के खिलाफ विरोध जताते हुए कहा कि अगर सात दिनों तक चोरों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो थाने का घेराव किया जाएगा साथ ही एसपी को शिकायत करेंगे।

प्रदर्शन करने वालों में हरपाल यादव, सुरेंद्र मीणा, राजेश महरिया, सत्यपाल, राजेंद्रसिंह निर्वाण, मुकेश, सुभाष चंद्र, शारदा कंवर, ऊर्मिला, पूनम, सरोज, संतोष शर्मा आदि मौजूद थे।

एक साल में पांच क्वार्टरों के टूट चुके ताले
केसीसी टाउनशीप के थर्ड सेक्टर स्थित पानी की टंकी के पास एक साल में पांच क्वार्टरों के ताले टूट चुके। पुलिस अभी तक एक भी चोरी की वारदात का खुलासा नहीं कर पाई। हरपाल यादव ने बताया कि करीब एक साल में पांच मकानों के ताले टूट चुके है। उन्होंने बताया कि तीन माह पूर्व 29 फरवरी को उनके मकान में भी अज्ञात चोर लाखों रूपए का सामान चोरी करके ले गए थे। इस संबंध में थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई थी। इसी प्रकार ई 21 व ई 51 थर्ड सी के मकानों के भी ताले टूट चुके। गनीमत रही की उन मकानों में कोई सामान नहीं था जिसके कारण सामान चोरी नहीं हो पाया।

You might also like