अवैध रूप से पान मसाला बेचते हुए एक गिरफ्तार
मलसीसर,(रमेश शर्मा)19 मई। मलसीसर पुलिस द्वारा लॉक डाउन के दौरान भारी मात्रा में अवैध रूप से पान मसाला, जर्दा, बीड़ी, सिगरेट को जब्त किया गया। राज्य सरकार द्वारा कोरोना वायरस के मध्य नजर रखते हुए लॉक डाउन के दौरान मुखबीर की सूचना पर उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार थानाधिकारी अंकेश कुमार द्वारा टीम गठित कर कस्बा में अवैध रूप से उच्च दामों में बेच रहे पान मसाला, जर्दा, बीड़ी, सिगरेट के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दुकानदार कृष्ण सिंह चौहान पुत्र गोविंद सिंह को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में मलसीसर से थाना की टीम में सुखबीर सिंह, ओम प्रकाश, सुरेंद्र कुमार, दलीप, विजेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, दीपक कुमार, सीताराम, हरकेश कुमार आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।