ट्रांसफॉर्मेटिव अभियान के तहत साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। तालुका विधिक सेवा समिति तारानगर की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय अभयपुरा में ट्रांसफॉर्मेटिव अभियान के तहत साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी श्वेता भाकर ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और दुष्परिणाम संबंधित परिणाम के संबंध में जानकारी दी गई। छात्र-छात्राएं अपने व्यक्तिगत समस्याएं जैसे स्कूल में बदमाशी ( बुलिग )भेदभाव या मानसिक एवं शारीरिक तनाव गोपनीय रूप से साझा कर सकेंगे। NalSa RALSA की योजना के बारे में कानूनी जानकारी दी और राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर ( नालसा हेल्पलाइन नंबर 1500 , चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 , साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 , राजस्थान सरकार हेल्पलाइन नंबर 181 no की जानकारी )का भी प्रचार प्रसार किया गया
और बच्चों को वीर परिवार सहायता योजना के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पीएलवी श्वेता भाकर सभी स्टाफ अमरकला भाकर ,भंवरी देवी, गीता देवी ,अरुण, रघुवीर कस्वा ,ओमप्रकाश, परमेश्वर, उमेदअली PTI आदि उपस्थित रहे।

You might also like