कोरोना महामारी में बच्चों ने सभापति को सौंपे अपनी बचत के रुपए

चूरू,(पीयूष शर्मा)6 मई। कोरोना संक्रमण काल के दौरान प्रभावित जरूरतमंदों की मदद के लिए दानदाताओं-भामाशाहों के आगे आने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में महामारी के इस दौर में शहर के बच्चों ने भी अपनी गुल्लक तोडक़र बचत के रुपए जरूरतमंदों की मदद के लिए नगर परिषद सभापति पायल सैनी को सौंप दिए। सभापति की ओर से दानदाताओं से किए गए आह्वान के बाद वार्ड तीन के विद्यार्थियों ने पार्षद गोकुलचंद शर्मा की प्रेरणा से अपनी बचत से एकत्रित सहयोग राशि सौंपी। छात्र निखिल शर्मा, जतिन महर्षि व इनके सहपाठियों ने अपने-अपने गुल्लक से एकत्रित हुए करीब चार हजार 136 रुपए सभापति को सौंपे। सभापति सैनी ने छात्रों की ओर से पीडि़त मानवता की सेवार्थ किए गए सहयोग के लिए उनका आभार जताया। इस दौरान परिषद के पीआरओ किशन उपाध्याय भी मौजूद थे।

You might also like