बजाज परिवार ने दी प्रशासन को एक हजार राशन किट

रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)6 मई। रामेश्वरलाल तारादेवी बजाज ट्रस्ट की और से कोविड 19 के रण में असहाय और पीडि़त जन की सहायता के भावों से बजाज परिवार ने एक हजार राशन किट उपखण्ड अधिकारी गौरव सैनी को सुपुर्द की। सैनी ने बजाज परिवार व ट्रस्ट को साधुवाद देते हुए बताया कि बजाज परिवार ने इससे पूर्व भी रतनगढ़ क्षेत्र के लिए व कोरोना वॉरियर्स के लिए भी स्नेट्राइज्रर, पीपीई किट व राशन सामग्री उपलब्ध करवाई थी। पूर्व और आज मिली राशन किट प्रशासन पात्र जनों को उपलब्ध करवाएगा।

You might also like