भगवती देवी मिश्र का हुआ निधन
निसं
सुजानगढ़ (नवयन्त )। स्वतंत्रता सेनानी और कवि स्व. पं. गिरीशचन्द्र मिश्र की पत्नी श्रीमती भगवती देवी मिश्र का निधन हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा सोमवार को सुबह जैन औषधालय के पास स्थित निज आवास से निकाली जायेगी। रविवार को दोपहर में उन्होंने अंतिम सांस ली। स्व. भगवती देवी 103 वर्ष की थीं और भरा पूरा परिवार छोड़कर गई हैं। पं. गिरीशचन्द्र मिश्र हिन्दी के जाने माने कवि रहे हैं। उनकी कविता – कवि उठो कर्तव्य वेला…. देशभर में काफी चर्चित रही। इसके साथ ही साहित्यकार, लेखक भी पं. गरीशचन्द्र मिश्र रहे। अनेक भजन उन्होंने लिखे और श्री गिरीश रामायण, हनुमान मंगल कंवच की रचना भी की थी।