भामाशाह द्वारा मुहैया करवाई जा रही है गांव में निशुल्क पेयजल सुविधा

खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)4 मई। उपखंड के माधोगढ़ ग्राम में पेयजल संकट दिन प्रतिदिन गहराता जा रहा है ऐसे में भामाशाह अब आगे आने लगे हैं। ग्राम में भामाशाह द्वारा टैंकर के माध्यम से पेयजल सप्लाई करवाई जा रही है। जानकारी के अनुसार मातादीन फागण द्वारा ग्राम में पेयजल संकट देखते हुए एक प्रोजेक्ट तैयार कर एक लाख रुपए की लागत से पानी के टैंकर ग्राम में घर-घर तक पहुंचा रहे हैं। वहीं पशुओं के लिए निशुल्क चारा तथा बीमार व्यक्तियों की तीमारदारी के लिए भी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है।

You might also like