भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। भारतीय किसान संघ, राजस्थान प्रदेश के जयपुर प्रांत ने अजीतगढ़ तहसील में तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें किसानों की चार प्रमुख मांगे रखी गई हैं। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष सतवीर सामोता, जिला युवा प्रमुख दिनेश यादव, तहसील उपाध्यक्ष राजेंद्र कुड़ी और प्रचार प्रमुख मनीष डागर भी उपस्थित रहे। ज्ञापन में किसानों ने मांग रखी कि बाजरा की समर्थन मूल्य पर खरीद जल्द शुरू की जाए, जिससे किसानों को उनके उत्पाद का सही मूल्य मिले। साथ ही दूध के दामों में वृद्धि और डेयरी बोनस बढ़ाने की भी मांग की गई है, ताकि दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक लाभ मिले। इसके अलावा रबी फसलों के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने और भूमि अधिग्रहण में किसानों को न्यायपूर्ण मुआवजा देने की मांग भी उठाई गई है। भारतीय किसान संघ ने बताया कि इन मांगों को लेकर किसानों का जीवन स्तर बेहतर हो सकता है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वे इन मुद्दों का जल्द समाधान करें, ताकि किसान समाज को उनकी मेहनत का सही मूल्य मिल सके। यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाता, तो किसान संघ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दे रहा है। इस अवसर पर श्रवण यादव खनीपुरा, राजेंद्र सिंह बिजारनिया, रामजी लाल यादव, मनोज, अशोक, दिलीप सैनी, मनजीत पलसानियां, गोविंद रावत, पूरण गुर्जर, श्रवण, विनोद रावत, रामू कुड़ी, विजय कुमार, शिवम जांगिड़, अशोक गुर्जर, ओमप्रकाश, नाथू, मनीष मेना, अशोक, विक्रम, पूरणमल एवं अशोक कुमावत सहित अन्य किसान एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भारतीय किसान संघ ने बताया कि अगर किसानों की मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं होती, तो यह किसान संघ को मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा।

You might also like